{"_id":"5e5147fc8ebc3ef3de17b179","slug":"teenager-misdeed-with-girl-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: घात लगाकर बैठे युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, घर पहुंच मां को बताई सारी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: घात लगाकर बैठे युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, घर पहुंच मां को बताई सारी बात
Sat, 22 Feb 2020 08:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 22 Feb 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में थाना क्षेत्र एक गांव में घात लगाकर बैठे युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी की मां ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की शाम को शौच के लिए गई थी।
वापस लौटते समय नहर के पास पहले से ही घात लगाए बैठे पड़ोसी युवक महेंद्र उसे सरसों के खेत में घसीट ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर आकर किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी चाची को दी।
शनिवार को किशोरी की मां ने थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक जावेद अख्तर ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
युवक पर शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए युवती ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। युवती ने आरोप लगाया कि सिकंदरपुर कर्ण लंबे निवासी एक युवक अरसे से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
आरोप लगाया कि युवक की जोधपुर में रेलवे में नौकरी लग गई तो वह छुट्टी से लौटकर शादी की बात करने को लेकर टालमटोल करता रहा। एक फरवरी को युवती ने बड़ी बहन व मां के साथ युवक के घर पहुंचकर उसके पिता से बात की तो उन्होंने 15 दिन बाद बात करने को कहा।
तय समय के बाद फिर जब सब लोग मिलने पहुंचे तो युवक के घरवालों ने गालीगलौज करते हुए भगा दिया। शनिवार को युवती ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।