फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   teenager killed herself by consuming poison in banda, there was an argument with the younger sisters

Banda Suicide: किशोरी ने जहर खाकर जान दी, छोटी बहनों से हुई थी कहासुनी, पुलिस बोली- जांच कर रहे हैं

Sat, 10 Jun 2023 11:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Jun 2023 11:35 AM IST
सार

Banda News: छोटी बहनों से हुई कहासुनी के बाद किशोरी ने खुदकुशी कर ली। मृतका चार बहन और तीन भाइयों में दूसरे नंबर की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
teenager killed herself by consuming poison in banda, there was an argument with the younger sisters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में छोटी बहनों से हुई कहासुनी के बाद किशोरी ने घर में रखा जहर खा लिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर खाकर मौत होने की बात परिजनों ने बताई है।

विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेहटा गांव निवासी हसरतुन (14) का गुरुवार को दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब कपड़े बनवाने की बात पर छोटी बहनों जन्नतुन और किस्मतुन से कहासुनी हो गई। परिजनों के मुताबिक दोनों छोटी बहनें मां के पास शिकायत लेकर गईं तो इस बीच हसरतुन घर के कमरे में जाकर रखे जहर को खा लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर मां जरीना ने उसे रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान तीन बजे के करीब उसने दम तोड़ दिया। मृतका के चाचा मौलाना तजम्मुल ने बताया कि पिता हसरत उर्फ कल्ला मुंबई में काम करता है। चार बहन और तीन भाइयों में यह दूसरे नंबर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed