{"_id":"5ea3bcde70c5b10537772125","slug":"teenager-drowned-in-pond-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: तालाब में डूबने से किशोर की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: तालाब में डूबने से किशोर की मौत, मचा कोहराम
Sat, 25 Apr 2020 10:43 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
फर्रुखाबाद जिले में थाना मेरापुर के ग्राम बसई खेड़ा निवासी राजेंद्र का पुत्र हरिओम (14) अपनी भैंस को शुक्रवार को तालाब के किनारे पानी पिलाने ले गया था। अचानक भैंस तालाब के अंदर घुस गई भैंस को निकालने में हरिओम तालाब में घुस गया।
तालाब गहरा होने के चलते हरिओम की तालाब में ही डूबकर मौत हो गई। शाम होने पर जब हरिओम नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इधर-उधर खोजने पर उसका शव शनिवार सुबह तालाब में उतराता दिखाई पड़ा। तालाब से शव निकालने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्राम प्रधान अरविंद कुमार के मुताबिक हरिओम की तालाब में डूबने से मौत हुई है।