{"_id":"6127f15a8ebc3e79d7617bf4","slug":"teenager-dies-due-to-current-while-putting-mobile-in-charging-akbarpur-news-knp648431537","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल को चार्जिंग में लगाते समय करंट से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल को चार्जिंग में लगाते समय करंट से किशोरी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद। मददूपुल मड़ैया गांव में मोबाइल को चार्जिंग में लगाते समय किशोरी करंट की चपेट में आ गई। परिवारीजन उसे लेकर ककवन सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तिश्ती चौकी के मददूपुल मड़ैया गांव निवासी सुरेंद्र कुमार की बेटी अलका (13) गुरुवार सुबह घर पर अकेली थी। परिवारीजन खेतों पर काम के लिए गए थे। इसी दौरान चार्जिंग के लिए मोबाइल लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। खेत से लौटे परिजनों ने बेटी को जमीन पर लेटा देखा तो सन्न रह गए।
किशोरी को ककवन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव लेकर परिजन गांव पहुंचे। वहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
अलका की मौत से मां यशोदा देवी, पिता सुरेंद्र कुमार, बाबा हर नंदन, भाई नितिन व शिवम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वह अपने दोनों भाइयों के बीच अकेली बहन थी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।