{"_id":"5f526cd48ebc3e546d550db0","slug":"teenager-dies-due-to-broken-hypertension-line-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा
Fri, 04 Sep 2020 11:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
किशोर की फाइल फोटो व गमगीन बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में जंगल गए किशोर की टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हाईटेंशन लाइन गुरुवार रात टूटकर गिरी थी। हादसा शुक्रवार तड़के हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची, पुलिस को ग्रामीणों ने शव उठाने से रोक दिया।
बिजली विभाग के अधिकारियों और मुआवजा दिलाने को बुलाने की मांग की। एसडीएम और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की। 5 लाख मुआवजा का आश्वासन परिजनों को दिया।
उसके बाद पुलिस को शव उठाने दिया गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के भरहारा गांव निवासी स्वर्गीय इंद्रपाल पासवान का बेटा रवि पासवान (14) कक्षा आठ का छात्र था।
विज्ञापन
सुबह वह नित्यक्रिया के लिए जंगल गया था। बंद पड़े भट्ठे के पास रवि जैसे ही पहुंचा वहां पड़ी 11 हजार की लाइन की चपेट में आ गया। थोड़ी देर में करंट लगने से झुलस गया। आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर पहुंचे।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आपूर्ति बंद कराई लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। रवि दम तोड़ चुका था। सुबह साढ़े सात बजे पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो परिजनों ने रोक दिया। ग्रामीण महिलाएं डंडे लेकर खड़ी हो गईं।

अधिकारियों को बुलाने की मांग की। एसडीएम प्रमोद झा और सीओ सिटी संजय शर्मा मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने मलवां एसडीओ से बातचीत की। परिवार को पांच लाख की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। सीओ सिटी संजय शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को शांत कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
घर में शौचालय फिर भी जंगल गया
रवि के घर में शौचालय है फिर भी नित्यक्रिया के लिए जंगल गया था। ग्रामीणों में चर्चा रही कि घर पर शौचालय होने के बावजूद जंगल जाने की जरूरत नहीं थी। वहीं, रवि दो भाइयों राहुल, पवन से सबसे छोटा था। मां रेखा देवी ने बताया कि बचपन में ही पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
सूचना के बाद भी नहीं हटाया था तार
तार गुरुवार रात टूटकर गिरा था। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने बिजली विभाग को फोन मिलाया था लेकिन नहीं उठा। स्थानीय लाइन मैन को सूचना दी थी, लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया। एसडीओ फूलचंद्र भारती ने बताया कि गलती लाइनमैन की है।
उसने सूचना नहीं दी। रात ड्यूटी पर एसएसओ अनिल कुमार थे। उन्हें भी जानकारी नहीं थी। पीड़ित परिवार को 20 हजार की चेक दी गई है। विद्वुत सुरक्षा विभाग की ओर से 4 लाख 80 हजार की बाकी रकम 15 दिन के अंदर दिलाई जाएगी।