फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teenager commits suicide by hanging in kannauj up

Kannauj: पिता की डांट से आहत किशोरी ने लगाई फांसी, फंदे से लटकता शव देख परिजनों के उड़े होश

Wed, 01 Jun 2022 05:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Jun 2022 05:41 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में किशोरी की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन
Teenager commits suicide by hanging in kannauj up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में पिता की डांट से आहत किशोरी ने फांसी लगा ली। खिड़की से फंदे पर शव लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला और जांच शुरू की है। सदर कोतवाली के गांव मवई रिहायक निवासी अनिल वर्मा दिल्ली में रहकर प्राइवेट फैक्टरी में काम करते हैं।

विज्ञापन


उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उनकी तीन पुत्रियां और एक पुत्र गांव में बाबा के साथ रहते हैं। मंगलवार को अनिल ने फोन पर किसी बात को लेकर पुत्री मंशिका (14) को डांट दिया। इससे नाराज होकर मंशिका कमरे में चली गई और रात में किसी समय फांसी लगा ली। सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो बाबा बालकृष्ण ने खिड़की के पास जाकर देखा।
विज्ञापन


कमरे के अंदर मंशिका का शव लटका दिखाई दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे मौके पर पहुंच गए और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच  की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed