फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Team Payal won the basketball match.

Kanpur News: बास्केटबाॅल मैच में टीम पायल ने मारी बाजी

Fri, 20 Feb 2026 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Team Payal won the basketball match.
कानपुर। भौंती स्थित प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (पीएसआईटी) में आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स फेस्ट फुटप्रिंट 2के26 में गुरुवार को बास्केटबाॅल और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल में टीम पायल ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम में पायल जायसवाल, ऋतिका मुलानी, इशनूर कौर, प्रांशी, प्रज्ञा द्विवेदी, सौम्या अग्रहरी और दृष्टि बरनवाल शामिल रहीं। टीम राशिका ने द्वितीय तथा टीम श्रेया ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


इंडोर खेलों में भी छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। बालिका टेबल टेनिस में नंदिका गुप्ता ने प्रथम स्थान, अवनी गौर ने द्वितीय और मानसी यादव ने तृतीय स्थान पाया। पीएसआईटी के चेयरमैन प्रणवीर सिंह ने कहा कि देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कई पहल की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed