{"_id":"6a5fdbf0d80223f550049837","slug":"team-announced-for-state-level-junior-swimming-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-152251-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रदेशीय जूनियर तैराकी के लिए टीम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रदेशीय जूनियर तैराकी के लिए टीम घोषित
विज्ञापन
कानपुर। 40वीं उत्तर प्रदेश सब जूनियर व जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता 23 से 26 जुलाई तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में होगी। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 52वीं राष्ट्रीय सब जूनियर और राष्ट्रीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिताओं के लिए प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता जयपुर और राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता भुवनेश्वर में आयोजित होगी। कानपुर जिला (शहरी व ग्रामीण) स्विमिंग एसोसिएशन ने प्रतियोगिता के लिए टीम घोषित कर दी है। कानपुर जिला (शहरी व ग्रामीण) स्विमिंग एसोसिएशन के अवैतनिक सचिव प्रकाश अवस्थी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बालक वर्ग : नमन मिश्रा (कप्तान), मानस पांडेय, संचित पांडेय, राज चौहान, पार्थ, अंजन अवस्थी, अनन्य अवस्थी, अखंड प्रताप सिंह और आरुष सिंह।
बालिका वर्ग : श्रविका अवस्थी (कप्तान), आव्या गुप्ता, शिवन्या तिवारी और रितविका शुक्ला। कोच वरदान अवस्थी और मैनेजर राजेश कुमार हैं।