{"_id":"67068e15f95999544f0b6ffa","slug":"teacher-s-pornographic-video-with-his-wife-goes-viral-memory-card-stolen-from-mobile-during-wedding-ceremony-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी के साथ शिक्षक का अश्लील वीडियो वायरल, शादी समारोह में मोबाइल से मेमोरी कार्ड हुआ चोरी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी के साथ शिक्षक का अश्लील वीडियो वायरल, शादी समारोह में मोबाइल से मेमोरी कार्ड हुआ चोरी, मुकदमा दर्ज
Wed, 09 Oct 2024 07:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:39 PM IST
सार
Farrukhabad News: पत्नी के साथ शिक्षक का अश्लील वीडियो वायरल हुआ। शिक्षक ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पत्नी के साथ बनाए अंतरंग वीडियो मेमोरी कार्ड में बनाकर रखना शिक्षक के लिए मुसीबत का सबब बन गया। शिक्षक की पत्नी का मेमोरी कार्ड चोरी हुआ, जिसके बाद उनके वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिए गए। घटना के बाद शिक्षक ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। नगर के एक मोहल्ले निवासी शिक्षक उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं।
उनके पत्नी के साथ बने हुए व्यक्तिगत अश्लील वीडियो पत्नी के मोबाइल में पड़े मेमोरी कार्ड में थे। जून माह में हुए एक शादी समारोह में पत्नी शामिल होने गई थी। शादी समारोह में किसी ने उनके मोबाइल से मेमोरी कार्ड चोरी कर लिया। इस पर पत्नी ने अपने शिक्षक पति को बताया। पति को तभी से वीडियो वायरल होने का डर सताने लगा था। यह अश्लील वीडियो किसी ने सोशल मीडिया चैनल संचालक को दे दिए। चैनल संचालक ने यह वीडियो अपने चैनल पर वायरल कर दिए। इस मामले में शिक्षक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।