{"_id":"576ed66b4f1c1ba321b49358","slug":"teacher-recruitment-opportunity-in-the-btc-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती में बीटीसी-2013 को मौका नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती में बीटीसी-2013 को मौका नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में खाली सहायक अध्यापकों के 16448 पदों पर भर्ती के लिए घोषणा कर दी है। सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति में 16 जून 2016 के शासनादेश के पालन की घोषणा के साथ स्पष्ट हो गया है कि अब नई शिक्षक भर्ती में बीटीसी-2013 के अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिलेगा। बीटीसी-2013 चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट शिक्षक भर्ती के विज्ञापन जारी होने से पहले तक घोषित नहीं होने के कारण अब 16448 शिक्षक भर्ती में इनके शामिल होने की संभावना खत्म हो गई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने विज्ञापन वाले दिन बीटीसी-2013 प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर का परिणाम जारी करने के बाद अब इन अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती में मौका नहीं मिलेगा। सचिव की ओर से जारी सूचना में प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि वह 28 जून तक हर हाल में जिलेवार शिक्षक भर्ती के लिए पदों की घोषणा कर दें। इन पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन प्रक्रिया 30 जून को दोपहर बाद से शुरू हो जाएगी।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने अपनी घोषणा में कहा है कि 16 जून 2016 को जारी शासनादेश के अनुसार शिक्षक भर्ती में बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी, बीटीसी उर्दू, डीएड विशेष शिक्षा, चार वर्षीय बीएलएड योग्यता वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई शाम पांच बजे रखी गई है। ई-चालान फार्म द्वारा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई एवं चालान भरते हुए आवेदन पूर्ण करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई शाम पांच बजे रखी गई है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार हेतु अभ्यर्थियों को दी जाने वाली अवधि 19 जुलाई से 20 जुलाई शाम पांच बजे रखी गई है।