{"_id":"5894c8744f1c1b953fe813cf","slug":"teacher-mlc-polls-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन जिलों में निरस्त हो गए शिक्षक एमएलसी का चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन जिलों में निरस्त हो गए शिक्षक एमएलसी का चुनाव
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक एमएलसी का चुनाव निरस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैलेट पेपर में प्रत्याशियों की फोटो गलत छपने के कारण कानपुर नगर, देहात और उन्नाव शिक्षक एमएलसी का चुनाव शुक्रवार को निरस्त कर दिया गया। यह चुनाव अब 6 फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कराया जाएगा। यह पहला मौका है जब बैलेट पेपर पर गलत फोटो छपने जैसी भारी चूक के कारण शिक्षक एमएलसी का चुनाव निरस्त हुआ है। इस चुनाव में 13 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
शिक्षक एमएलसी का चुनाव शुक्रवार को हुआ, इसमें बंपर वोटिंग हुई लेकिन बैलेट पेपर में क्रम संख्या दो के प्रत्याशी ओम प्रकाश बागी की जगह क्रम संख्या 12 के प्रत्याशी हरिश्चंद्र दीक्षित की फोटो लग गई। ठीक इसी तरह हरिश्चंद्र के नाम के आगे ओम प्रकाश की फोटो लगी मिली। इस मामले की शिकायत प्रत्याशियों ने सुबह ही शिक्षक एमएलसी चुनाव के पर्यवेक्षक पंकज यादव और रिटर्निंग अधिकारी व कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन से की। साथ ही चुनाव निरस्त करने की मांग रखी। इसकी सूचना केंद्रीय निर्वाचन आयोग को दी गई, फिर चुनाव निरस्त करने का फैसला हुआ। रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि अब 6 फरवरी को दोबारा चुनाव कराया जाएगा। पोलिंग पार्टियां पांच फरवरी को रवाना होंगी। कानपुर नगर, देहात और उन्नाव के मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।
एचबीटीयू के रजिस्ट्रार बने चुनाव प्रभारी
प्रशासनिक मशीनरी के फेल होने से नाराज रिटर्निंग आफिसर कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने शिक्षक एमएलसी का पूरा काम सीनियर पीसीएस अधिकारी और हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के रजिस्ट्रार शत्रुघ्न सिंह को दे दिया। उन्हें चुनाव प्रभारी बनाकर कहा है कि बैलेट पेपर की छपाई सहित अन्य काम एचबीटीयू के रजिस्ट्रार देखेंगे। सभी जिले के अधिकारी समन्वय स्थापित करके चुनाव कराने में सहयोग करेंगे।