फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher misdeed for five years, arrested

कानपुर: शादी का झांसा देकर शिक्षक ने पांच साल किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2020 01:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Oct 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Teacher misdeed for five years, arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोचिंग पढ़ाने वाले एक शिक्षक पर शादी का झांसा देकर छात्रा का पांच साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। इस बीच छात्रा दो बार गर्भवती भी हुई तो आरोपी शिक्षक ने गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन


बालिग होने पर छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो इनकार कर दिया। इस पर छात्रा ने बाबूपुरवा थाने में तहरीर देकर दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बाबूपुरवा क्षेत्र मेें रहने वाली छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह अजीतगंज निवासी सूरज गुप्ता के यहां 2016 से पढ़ने जा रही थी। उस वक्त उसकी उम्र करीब 14 वर्ष थी। पीड़िता के अनुसार सूरज सभी बच्चों को छोड़ देता था और उसे पढ़ाई के नाम पर देर तक रोके रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपनी बातों में फंसाया और बालिग होने पर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। उसकी अश्लील तस्वीरें ले लीं और वीडियो भी बना लिया। सप्ताह भर पहले जब वह 18 साल की हुई तो शादी की बात कही। इस पर वह जातपात की बात कहकर मुकर गया। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed