फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher eligibility test today at 18 centers, 13157 candidates will appear in both the shifts

18 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा आज, दोनों पालियों में शामिल होंगे 13157 अभ्यर्थी

Sun, 23 Jan 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test today at 18 centers, 13157 candidates will appear in both the shifts
राजकीय महाविद्यालय में रोल नंबर स्लिप चस्पा करते शिक्षक। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 23 जनवरी को होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। चार तहसीलों के 18 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 13157 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थी को केंद्र पर आधे घंटे पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन

पेपर लीक होने से शिक्षक पात्रता परीक्षा पूर्व में निरस्त हो गई थी। अब 23 जनवरी को फिर से परीक्षा कराई जानी है। इसके लिए जिले में प्रथम पाली में सुबह 10 से 12.30 बजे तक कुल 18 केंद्रों पर प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 7982 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक पूर्व माध्यमिक स्तर की परीक्षा 12 केंद्रों पर होगी। इसमें 5175 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है। केंद्रों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षाएं सकुशल कराने के लिए शनिवार को डीएम जेपी सिंह ने कलक्ट्रेट में एसपी स्वनिल ममगोई के साथ बैठक की। यहां एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह, एएसपी घनश्याम चौरसिया मौजूद रहे। अफसरों ने अकबरपुर महाविद्यालय व अकबरपुर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचीं।

इन केंद्रों पर होगी टीईटी
अकबरपुर तहसील : अकबरपुर इंटर कॉलेज, अकबरपुर महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, क्षेत्रीय इंटर कॉलेज फतेहपुर रोशनाई, दयानंद इंटर कॉलेज बारहपुर।
भोगनीपुर तहसील : श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज पुखरायां, रामस्वरूप ग्रोमोद्योग महाविद्यालय, रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज, विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आदर्श किसान इंटर कॉलेज, पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज बरौर।
सिकंदरा तहसील : नेहरू इंटर कॉलेज रसधान, नेहरू इंटर कॉलेज शाहजहांपुर, भारतीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज राजपुर, ग्राम विकास इंटर कॉलेज बुधौली।
डेरापुर तहसील : देवीसहाय ओमर इंटर कॉलेज व मालवीय इंटर कॉलेज मुंगीसापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed