{"_id":"5f6608614aea9712e345620a","slug":"teacher-beat-up-two-youths-after-bad-comments","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: अश्लील फब्तियां कसने पर शिक्षिका ने दो युवकों पर बरसाईं चप्पलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: अश्लील फब्तियां कसने पर शिक्षिका ने दो युवकों पर बरसाईं चप्पलें
Sat, 19 Sep 2020 07:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के शाहाबाद में अश्लील फब्तियां कसे जाने से नाराज शिक्षिका ने दो युवकों पर चप्पलें बरसा दीं। इस पर दोनों युवकों ने शिक्षिका को एक अधबने मकान के भीतर खींचने की कोशिश की। शिक्षिका के शोर मचाने पर दोनों आरोपी भाग गए।
पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली में दी तहरीर में कस्बा निवासी एक शिक्षिका ने बताया कि कस्बे में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती है। अफजाल और फुरकाल नाम के दो युवक पिछले दस दिनों से उस पर फब्तियां कस रहे थे।
शुक्रवार को भी जब वह ट्यूशन पढ़ाने जा रही थी तो दोनों युवकों ने उसे रोक लिया और फब्तियां कसने लगे। इस पर शिक्षिका ने दोनों युवकों पर चप्पलें बरसाना शुरू कर दीं। इसी दौरान दोनों युवकों ने शिक्षिका को पास ही बने एक अधबने मकान में खींच लिया, तो शिक्षिका ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।