{"_id":"61cb4f91712e8f43351d9443","slug":"tax-raid-after-piyush-jain-dggi-raids-mayur-vanaspati-and-balaji-printpacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tax Raid: पीयूष जैन के बाद मयूर वनस्पति और बालाजी प्रिंटपैक पर डीजीजीआई का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tax Raid: पीयूष जैन के बाद मयूर वनस्पति और बालाजी प्रिंटपैक पर डीजीजीआई का छापा
Tue, 28 Dec 2021 11:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:25 PM IST
सार
डीजीजीआई टीम ने पैकेजिंग कंपनी बालाजी प्रिंटपैक पर छापा मारा। बालाजी पर अंबेडकरनगर में दो पान मसाला कंपनियों पर छापे में मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार, शाम करीब पांच बजे मयूर वनस्पति के शक्करपट्टी, सिविल लाइंस स्थित कार्यालय और रनियां की फैक्टरी में एक साथ छापा मारा गया।
विज्ञापन
tax Raid
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के बाद अब डीजीजीआई (महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस) लखनऊ की दो टीमों ने बड़े पैमाने पर कर चोरी की आशंका में दो बड़े प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है। मंगलवार को एक टीम ने खाद्य तेल कंपनी मयूर वनस्पति के कार्यालयों और फैक्टरी पर कार्रवाई की।
यहां देररात तक जांच जारी थी। साथ ही एक टीम ने पैकेजिंग कंपनी बालाजी प्रिंटपैक पर छापा मारा। बालाजी पर अंबेडकरनगर में दो पान मसाला कंपनियों पर छापे में मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार, शाम करीब पांच बजे मयूर वनस्पति के शक्करपट्टी, सिविल लाइंस स्थित कार्यालय और रनियां की फैक्टरी में एक साथ छापा मारा गया।
कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अफसरों ने कर्मचारियों से पूछताछ कर स्टॉक से जुड़े काफी दस्तावेज जब्त किए हैं। यहां पर देररात तक जांच जारी थी। इसी तरह दूसरी टीम ने पनकी उद्योग कुंज स्थित श्री बालाजी प्रिंटपैक पर छापा मारा। यह कार्रवाई अंबेडकरनगर की पान मसाला कंपनियों एमके एजेंसीज और पूजा प्रोडक्ट्स पर छापे के बाद की गई है।
विज्ञापन
वहां भारी मात्रा में अघोषित स्टॉक और पैकेजिंग मैटेरियल बरामद हुआ है। पैकेजिंग मैटेरियल की इंट्री भी नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार, मयूर और बालाजी के ठिकानों से कब्जे में लिए गए स्टॉक से जुड़े दस्तावेजों में आधी-अधूरी इंट्री मिली है। इससे दोनों जगहों पर बड़े पैमाने पर कर चोरी की आशंका है।