फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tax Raid: 50 lakh cash, 90 lakh gold and silver found from Pampi Jain's house in Kannauj

Tax Raid: कन्नौज में पम्पी जैन के घर से 50 लाख कैश, 90 लाख का सोना-चांदी मिला

Mon, 03 Jan 2022 08:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर/कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर/कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Jan 2022 08:27 PM IST
सार

पम्पी जैन का साला 20 वर्ष से दुबई में रह रहा है। पम्पी की कंपनियों में लगी मिडिल ईस्ट देशों की पूंजी (कैपिटल) को उससे जोड़कर देखा जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है कि इसमें करीबी रिश्तेदार की क्या भूमिका है और किस रूट से पूंजी का निवेश हुआ

विज्ञापन
Tax Raid: 50 lakh cash, 90 lakh gold and silver found from Pampi Jain's house in Kannauj
कारोबारी पुष्पराज जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के मुखिया अखिलेश यादव के करीबी एमएलसी पुष्पराज उर्फ पम्पी जैन के कन्नौज स्थित आवास से आयकर विभाग की टीम को 50 लाख रुपये की नकदी और 90 लाख रुपये का सोना-चांदी मिला है। इसमें एक क्विंटल चांदी की कीमत लगभग 60 लाख और सोने के गहनों की कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


दुबई में पम्पी का एक विला होने की भी जानकारी मिली है। हालांकि, यह किसके नाम है और कैसे खरीदा गया, इसकी जांच चल रही है। उधर, मलिक परफ्यूमर्स के संचालक फौजान मलिक के यहां भी बड़े पैमाने पर कर चोरी के सुबूत मिले हैं।
विज्ञापन


इनके घर से डेढ़ करोड़ के गहने और दिल्ली के पॉश इलाके फ्रेंड कॉलोनी में तीन फ्लैट मिले हैं। जांच के चौथे दिन सोमवार सुबह आयकर अफसर समाजवादी इत्र लांच करने वाले पम्पी जैन को लेकर कानपुर पहुंचे। यहां उनके भाई अतुल जैन के स्वरूपनगर स्थित फ्लैट में ले जाकर घंटों जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अफसर उनके बहनोई डॉ. अनूप जैन के आनंदपुरी स्थित आवास पहुंचे। डॉ. अनूप के बेटे की मौजूदगी में मकान का ताला खोला गया। देर शाम तक यहां जांच-पड़ताल जारी रही। अब पम्पी के केवल कन्नौज और कानपुर स्थित ठिकानों पर ही जांच चल रही है।

बता दें कि आयकर विभाग की टीमों ने शुक्रवार को पम्पी जैन के कानपुर, कन्नौज, लखनऊ, दिल्ली और मुंबई स्थित निवास, कार्यालय और कारखानों समेत 35 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था।

अब तक की जांच में कोलकाता में पंजीकृत बोगस कंपनियों के जरिये 10 करोड़ रुपये की काली कमाई को सफेद करने समेत 10 करोड़ की फर्जी बिलिंग के प्रमाण मिले हैं। इनके मुंबई स्थित आवास से दो करोड़ रुपये की नकदी पहले ही मिल चुकी है।

जांच के घेरे में पम्पी का साला भी
सूत्रों के मुताबिक, पम्पी जैन का साला 20 वर्ष से दुबई में रह रहा है। पम्पी की कंपनियों में लगी मिडिल ईस्ट देशों की पूंजी (कैपिटल) को उससे जोड़कर देखा जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है कि इसमें करीबी रिश्तेदार की क्या भूमिका है और किस रूट से पूंजी का निवेश हुआ। वहीं दुबई में विला मिलने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed