फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tanker driver crushed to death in overtake dispute

विवाद के बाद टैंकर चालक को ट्रक ने कुचला, मौत

Fri, 15 Oct 2021 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tanker driver crushed to death in overtake dispute
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के बारा गांव के पास ओवरटेक के विवाद में टैंकर चालक को कुचलकर मार डाला। ट्रक चालक बारा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बारा गांव निवासी सुभाष उर्फ बौरा (40) एक पेट्रोलियम कंपनी का टैंकर चलाता था। बुधवार रात वह कानपुर की तरफ से आ रहा था। रास्ते में ओवरटेक करने के दौरान एक ट्रक की टक्कर से टैंकर का शीशा टूट गया। इस पर दोनों चालकों में विवाद हुआ। टैंकर चालक के साथ बारा गांव का क्लीनर बब्बू पासवान भी था। बब्बू ने बताया कि सुभाष तेजी से टैंकर लेकर टोल पर आया। वहां भी पीछे से आए ट्रक चालक से विवाद हुआ। इसके बाद टोल पार करके सुभाष राड लेकर हाईवे पर खड़ा हो गया। साथ ही सामने से आ रहे ट्रक को रोकने का इशारा किया। ट्रक चालक उसे रौंदता हुआ चला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

क्लीनर ने बताया कि सुभाष उसकी पिटाई करना चाहता था। दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed