{"_id":"64d1fb2920988822db0f4f00","slug":"taliban-punishment-in-kanpur-scrap-dealers-son-was-beaten-in-broad-daylight-tied-with-a-rope-and-made-hostag-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में तालिबनी सजा: कबाड़ी के बेटे ने युवक को पीटा, रस्सी से बांधकर बनाया बंधक, पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में तालिबनी सजा: कबाड़ी के बेटे ने युवक को पीटा, रस्सी से बांधकर बनाया बंधक, पिता-पुत्र गिरफ्तार
Tue, 08 Aug 2023 01:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:56 PM IST
सार
Kanpur Crime: वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने बंधक युवक को छुड़ाया। वह एडीसीपी लाखन सिंह के निर्देश पर तत्काल श्रवण दीक्षित व युवराज दीक्षित के ऊपर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
कानपुर में तालिबानी सजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र में एक कबाड़ी के बेटे ने गरीब युवक को तालिबानी सजा दी गई। मंगलवार को युवक को आरोपी ने बुलाया था, जिसके बाद रस्सियों से बांधकर बंधक बना लिया। वहीं, सरेआम बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पनकी थाना क्षेत्र के भाटिया तिराहा स्थित पिता श्रवण दीक्षित और बेटे युवराज दीक्षित की कबाड़ की दुकान है। इस दुकान में राजू जायसवाल फुटकर कबाड़ सप्लाई देता था। राजू ने बताया कि किसी काम के कारण 50,000 एडवांस लिए थे।
विज्ञापन
इन रुपयों को धंधा मंदा होने के कारण चुकता नहीं कर पाया, जिसके कारण आज युवराज ने दुकान पर बुलाया। इसके बाद मारापीटा और बंधक बना लिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने बंधक युवक को छुड़ाया। वह एडीसीपी लाखन सिंह के निर्देश पर तत्काल श्रवण दीक्षित व युवराज दीक्षित के ऊपर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन