फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Taekwondo Athletes Showcase Prowess, Win Black Belts

Kanpur News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीती ब्लैक बेल्ट

Fri, 03 Apr 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Taekwondo Athletes Showcase Prowess, Win Black Belts
कानपुर। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से गुरुवार को लखनऊ स्थित स्टेडियम में ब्लैक बेल्ट परीक्षा हुई। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव राज कुमार कश्यप ने बताया कि इसमें कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न संस्थानों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन



सर पदमपद सिंहानिया एजुकेशन सेंटर कमलानगर की काव्यांशी स्वरूप श्रीवास्तव ने तृतीय डॉन ब्लैक बेल्ट हासिल की। उत्कर्षिणी गुप्ता, पार्थ अग्निहोत्री, मनन अरोड़ा और आरव सिंह ने द्वितीय डॉन ब्लैक बेल्ट प्राप्त की। यशस्वी सिंह, अभेद भसीन, वर्धन रस्तोगी, आराध्या अग्रवाल, सांवी अग्रवाल, देविका त्रिपाठी और विदिता निगम ने प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट हासिल की। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन में कोच प्रदीप सिंह चौहान की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन



जीएनके ताइक्वांडो ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के खुशांक सिंह, कुशाग्र गुप्ता, दैविक अग्रवाल और आदर्श कपूर ने तृतीय डॉन ब्लैक बेल्ट हासिल की। सभी का कोच प्रयाग सिंह ने मार्गदर्शन दिया। आर्चीज ताइक्वांडो अकादमी की त्रिशा वर्मा, अनय यादव, मो. अरीब अंसारी, कुशाग्र शुक्ला, आर्यन यादव और कुशाग्र विश्वकर्मा ने प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट जीती। इसमें कोच अपर्णा दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिफेंड ताइक्वांडो अकादमी के अनन्या कटियार, आर्यन शुक्ला, शौर्य पटेल, आद्रिका त्यागी, प्रखर गौर, अक्षांश भारती और सारांश अवस्थी ने प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट पाई। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स अकादमी के यशस्वी सिंह, हरसहाय स्कूल की तनिष्का सोनकर और द एथलीट्स फोर्ज के कृष्णा सिंह ने भी प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट हासिल की।


एलेन हाउस की दिव्यांशी साहू, कात्यान स्कूल की दीक्षा निगम और एमआर जयपुरिया के स्पर्श सिंह ने द्वितीय डॉन ब्लैक बेल्ट जीती। कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, उपाध्यक्ष बलराम यादव, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सह सचिव सत्येंद्र सिंह यादव, धर्मेश कुमार और राम गोपाल वाजपेई ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed