फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Swatantra Dev Singh said that enthusiasm in MLC elections should not be reduced

एमएलसी चुनाव में उत्साह कम नहीं होना चाहिए: स्वतंत्र देव सिंह

Fri, 20 Nov 2020 12:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 20 Nov 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Swatantra Dev Singh said that enthusiasm in MLC elections should not be reduced
पदाधिकारियों की बैठक लेते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में जिला समेत औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा को उपचुनाव में मिली जीत से हर कार्यकर्ता के अंदर जोश है।
विज्ञापन


आने वाले शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में यह उत्साह पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में कम नहीं होना चाहिए। मेहनत व लगन से इस चुनाव को जीतने का सभी का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अच्छी योजना के चलते उप चुनाव में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


पदाधिकारी हर मतदाता के घर जाकर पार्टी की नीतियों व लाभकारी योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर एक टोली बनाई जाएगी। इसमें हर 20 मतदाता पर एक प्रमुख की तैनाती होगी। 25 से 28 नवंबर तक बूथ पर मतदाताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पदाधिकारियों को एमएलसी चुनाव जीतने का मंत्र दिया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भाजपा नेत्री सुनीता सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ता को सीख दी कि सरलता व सज्जनता जनता की पहली पसंद होती है।

प्रदेश मंत्री व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों को योजनाओं का लाभ दिया है। अब कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियाें को बताएं। इससे पहले तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कार्यकर्ताओं के साथ एक्सप्रेसवे से उतरते ही फगुहा कट पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री अर्चना पांडेय, कानपुर मंडल के उपाध्यक्ष आनंद सिंह, फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, औरैया जिलाध्यक्ष राममिश्र, इटावा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, मंत्री देवेश शुक्ला, राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र चौहान, मंत्री भवानी सिंह, कानपुर दुग्ध संघ के सत्यपाल सिंह, वीर सिंह भदौरिया, अरविंद प्रताप सिंह, अजय वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चुनाव प्रभारी मतदान तक करेंगे प्रवास
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मुखलाल को प्रभारी बनाया गया है। वह चुनाव होने तक जिले में प्रवास करेंगे। विधानसभा संयोजक, मतदान केंद्र प्रभारी, बूथ प्रमुख, जिला संयोजक को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए अमर पाल मौर्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed