फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Swami Prasad Maurya Said Those who talk about Hindu nation want partition, called life and prestige an hypocri

स्वामी प्रसाद मौर्य: बोले- हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले चाहते हैं बंटवारा, प्राण प्रतिष्ठा को बताया ढोंग

Mon, 16 Oct 2023 10:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 16 Oct 2023 10:37 AM IST
सार

Banda News: स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय संविधान कहता है कि धर्म, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है। इसलिए यदि कोई हिंदू राष्ट्र की बात करता है, तो दूसरे धर्म के लोग भी यह कर सकते हैं।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya Said Those who talk about Hindu nation want partition, called life and prestige an hypocri
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : एएनआई

विस्तार

बांदा जिले में भाजपा को घेरते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि भाजपा सरकार करोड़ों लोगों का रोजगार छीनकर पांच किलो चावल में उन्हें उलझाए है। युवाओं को आस्था नहीं विज्ञान की ओर प्रेरित करने का काम करना चाहिए। राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने फिर से रामायण की चौपाई को कहकर विवादित बयान को दोहराया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान कहता है कि धर्म, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है। इसलिए यदि कोई हिंदू राष्ट्र की बात करता है, तो दूसरे धर्म के लोग भी यह कर सकते हैं। ऐसी बात करने वाले लोग बंटवारा चाहते हैं। राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मौर्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का हो रहा है ढोंग
भारत-पाकिस्तान का बंटवारा भी हिंदू महासभा की इसी मांग की वजह से हुआ था। इसीलिए भारत पाकिस्तान अलग-अलग हुए। भाजपा सरकार संविधान का अपमान कर मनमानी करने की फिराक में है। मौर्य ने रामायण की चौपाई कहकर फिर विवादित बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि पिछड़ों के साथ हमेशा भेदभाव हुआ है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का ढोंग रचकर युवाओं और देश के लोगों को ठगने का काम सरकार कर रही है।

युवाओं को आस्था नहीं विज्ञान की ओर ले जाना चाहिए
88 करोड़ बेरोजगारों को पांच किलो मुफ्त अनाज में उलझाये है। धर्म कि राजनीति कर भाजपा इन युवाओं का भविष्य बिगाड़ रही है। युवाओं को आस्था नहीं विज्ञान की ओर ले जाना चाहिए। इस कार्यक्रम को बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव व मुख्य संरक्षक मान सिंह पटेल, संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश बौद्ध, पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल, सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, मेघनाद खंगार ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed