फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   swami prasad demand bharat ratna for mulayam singh yadav after padma vibhushan awards

UP: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- मुलायम सिंह को पद्म विभूषण देकर उनका अपमान किया गया, भारत रत्न की मांग की

Thu, 26 Jan 2023 03:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Jan 2023 03:01 PM IST
सार

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि भारत सरकार ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार देकर, नेताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति किये गए योगदान का उपहास उड़ाया है।

विज्ञापन
swami prasad demand bharat ratna for mulayam singh yadav after padma vibhushan awards
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिए जाने पर विरोध जताया है। पुरस्कार पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा विधायक ने ट्वीट कर कहा कि- भारत सरकार ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार देकर, नेताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति किये गये योगदान का उपहास उड़ाया है। यदि नेताजी को सम्मान देना ही था तो भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित करना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मौर्य ने पार्टी के अन्य नेताओं से मांग की कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। बताते चलें कि बीते बुधवार को सरकार के द्वारा नेताजी मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया।

बताते चलें कि सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों रामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी पर घिरे हुए हैं। स्वामी प्रसाद की टिप्पणी से हिंदू संगठनों में खासी नाराजगी है। मौर्य के खिलाफ नारेबाजी कर लोग जगह-जगह उनका पुतला फूंक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed