{"_id":"b8af48e76558b056ae8d95d271e246e8","slug":"swami-avdheshnand-in-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भूकंप पीड़ित बच्चों को लेंगे गोद’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भूकंप पीड़ित बच्चों को लेंगे गोद’
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 29 Apr 2015 03:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि वे सरकार की तरह सिर्फ जुबानी बातें नहीं करते हैं, बल्कि भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद करेंगे। त्रासदी से अनाथ हुए बच्चों को गोद लिया जाएगा। उनकी शिक्षा-दीक्षा, स्वास्थ्य, भोजन सहित सभी सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज मंगलवार को विष्णुपुरी स्थित हनुमंत कृपा आपर्टमेंट में असहाय बच्चों को आशीर्वाद दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा के लिए पूरे राष्ट्र को एकजुट होना चाहिए। क्योंकि गाय जीवन भर और मरणोपरांत भी मनुष्य के लिए उपयोगी है। गाय के गोबर से एंटीबायोटिक दवाएं बनती हैं।
मौजूदा समय में मनुष्य पर्यावरण के प्रति उदासीन हो गया है। इसकी वजह से प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमामि गंगे प्रोजेक्ट की प्रशंसा की और कहा कि गंगा सफाई छोटा मुद्दा नहीं है। इसके लिए कुछ समय देना चाहिए।
विज्ञापन
गंदगी के लिहाज से कानपुर ही सबसे गंदा शहर है। गंगा सफाई के लिए यहां के लोगों को ही जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी को दो अलमारियां और अंध महाविद्यालय को दो कंप्यूटर दिए।
इस मौके पर डॉ. ईश्वरचंद्र गुप्त, संतोष अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, सत्य नारायण नेवटिया, प्रहलाद दास गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, शेष नारायण त्रिवेदी, मनोज सेंगर, देवतराम सचान, कृष्णा अग्रवाल, रजनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।