फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Suspected death of a teenager in Farrukhabad after he was shot with an illegal weapon

Farrukhabad: किशोरी की अवैध असलहे से गोली लगने से संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया चाचा पर आरोप

Wed, 05 Oct 2022 12:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Oct 2022 12:00 AM IST
सार

कमालगंज थाना क्षेत्र में किशोरी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तमंचा और खोखा बरामद किया है। मृतका के भाई ने चाचा पर आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

विज्ञापन
Suspected death of a teenager in Farrukhabad after he was shot with an illegal weapon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में चाचा के घर आई 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। किशोरी के भाई ने चाचा पर नशे में गोली चलाने का आरोप लगाया। घटना के बाद से आरोपी चाचा फरार है। पुलिस ने चाचा के खिलाफ अवैध असलहा रखने का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव लखमीपुर निवासी अशोक कठेरिया के भाई बबलू कठेरिया के बेटे पवन की पत्नी राधिका आठ माह की गर्भवती है। अशोक की 16 वर्षीय पुत्री रचना कठेरिया भाभी राधिका की देखभाल के लिए सोमवार रात चाचा के घर गई थी।
विज्ञापन

रात में साढ़े आठ बजे संदिग्ध हालात में रचना की छाती में गोली लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चाचा बबलू घर से भाग गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पुलिस ने मौके पर मिले तमंचे व खोखे को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने तमंचे से नूमने लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस में रचना के भाई सूरज ने चाचा पर नशे में गोली चलाने का आरोप लगाया। पिता अशोक कठेरिया ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। भाई सूरज, अमन, गगन, अतुल, रोहन, बहन डिंपल, प्रीती, अर्चना रो-रो कर बेहाल हो गए।

पुलिस ने दरोगा अयूब खान की तहरीर पर चाचा बबलू के खिलाफ अवैध शस्त्र का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। फिर भी हर बिंदु पर जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed