फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Survival medal heroes had

जांबाजों को मिला जीवन रक्षा पदक

Sat, 30 Jul 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 30 Jul 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Survival medal heroes had
मालरोड स्थित भारतीय रिजर्च बैंक मे आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह मे बैंक स्टाफ के श्रीप्रकाश व निजी वाहन चालक केशव प्रसाद यादव को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार 2015 देते भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यपालक निदेशक दीपक सिंघल, क्षेत्रीय निदेशक विवेकदीप व फायर सर्विस कानपुर मंडल के उप निदेशक प्रेम प्रकाश अवस्थी। - फोटो : amarujala
 अपनी जान जोखिम में डालकर रिजर्व बैंक (कानपुर) के एक अधिकारी की पत्नी को आग से बचाने वाले कर्मचारी श्रीप्रकाश व केशव कुमार को राष्ट्रपति की तरफ से जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को रिजर्व बैंक के कार्यपालक निदेशक (मुुंबई) दीपक सिंघल ने भव्य समारोह में उन्हें पदक सौंपे। बैंक के कर्मचारी रामलाल, रामनारायण, रामरतन को प्रशंसनीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन



कार्यपालक निदेशक ने बताया कि वर्ष 2015 में देश भर में 50 लोगों को जीवन रक्षा पदक दिया गया है। इनमें से तीन उत्तर प्रदेश के हैं, जिनमें दो रिजर्व बैंक कर्मचारी श्रीप्रकाश व केशव कुमार हैं। रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक विवेकदीप ने कहा कि दोनों जांबाजों ने जो किया वह उनका मूल काम नहीं था। यह सब इनके अदम्य साहस से संभव हो सका। इस दौरान फायर सर्विस के उपनिदेशक प्रेम प्रकाश अवस्थी मौजूद रहे। 
विज्ञापन



ऐसे बचाई  थी जान 
क्षेत्रीय निदेशक के निजी सचिव केएन वाजपेयी रिजर्व बैंक के पीछे बनी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। 19 सितंबर 2014 को इनके घर में सिलेंडर लीकेज से आग लग गई थी। गोपीनाथपुरम शुक्लागंज निवासी रिजर्व बैंक के ऑफिस अटेंडेंट श्रीप्रकाश व यशोदा नगर निवासी केशव कुमार ने अपने अधिकारी की पत्नी को बचाकर बाहर निकाला था। इस बचाव कार्य में कर्मचारी रामलाल, रामनारायण, रामरतन का भी सहयोग था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed