फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Surrender in court of accused of double murder took advantage of rain

बारिश का फायदा उठा दोहरे हत्याकांड का आरोपी का कोर्ट में सरेंडर

Tue, 24 Sep 2019 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Surrender in court of accused of double murder took advantage of rain
कानपुर देहात। घाटमपुर के गिरसी गांव में 20 दिन पहले भाजपा नेता और उनके साथी की हत्या के मुख्य आरोपी चतुर सिंह ने सोमवार को बारिश का फायदा उठाया। वह पुलिस को चकमा देकर वकील के साथ सीजेएम कोर्ट पहुंचा और खुद को कानून के हवाले कर दिया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस दौरान कचहरी परिसर में मौजूद पुलिस कर्मी बारिश के बचने के लिए इधर-उधर बैठे रहे। उन लोगों को चतुर सिंह के कोर्ट में सरेंडर करने की काफी देर बाद जानकारी हुई।
विज्ञापन

2011 घाटमपुर (कानपुर नगर) के राहा गांव में विजय सिंह की हत्या हुई थी। मामले में जलाला घाटमपुर निवासी भाजपा नेता (बूथ अध्यक्ष) कपूर सिह उर्फ कल्लू और राहा के बच्चा सिंह गौर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसी मामले की सुनवाई के लिए 4 सितंबर को कल्लू सिंह और बच्चा सिंह एक ही बाइक से कोर्ट जा रहे थे। गिरसी गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच में आया था कि हत्यारोपियों ने पीछे दोनों पर हमला किया था। इस मामले में जलाला गांव के चतुर सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ कल्लू के बेटे विशाल सिंह ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घाटमपुर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चतुर सिंह समेत छह आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। माती में कचहरी के बाहर और भीतर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों तैनात किया। आरोपियों के घरों व संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी। सोमवार को बारिश के दौरान पुलिस कर्मी भीगने से बचने के लिए कचहरी परिसर में इधर-उधर बैठकर आराम फरमा रहे थे। इसी बारिश का फायदा उठाया चतुर सिंह ने। वह एक वकील के साथ सीजेएम कोर्ट में पहुंचा। वहां सरेंडर कर दिया। घाटमपुर थाना प्रभारी आरबी सिंह ने की। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी चतुर सिंह को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए जल्द ही कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed