{"_id":"5876465d4f1c1b577fba99e9","slug":"suresh-prabhu-said-old-rail-track-will-be-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने रेल ट्रैक बदले जाएंगेः सुरेश प्रभु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने रेल ट्रैक बदले जाएंगेः सुरेश प्रभु
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
रेल मंत्री बोले, अतिरिक्त बजट संसाधनों से जुटाएंगे डेढ़ लाख करोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में सुरक्षा और सुधार के लिए पांच साल के रेल बजट में साढ़े आठ लाख करोड़ रुपये रेलवे में निवेश करने की योजना है। रेल सफर को यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुविधाएं देने की दिशा में काम लगातार जारी है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि रेलवे और वित्त मंत्रालय के अलावा बजट के अतिरिक्त संसाधन जुटाए गए हैं। इन संसाधनों से डेढ़ लाख करोड़ रुपये निवेश रेलवे में होगा। वह बुधवार को कानपुर के बीएनडी कॉलेज में भाजपा के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
कोच और ट्रैक बदलेंगे, बढ़ेगी ट्रेन की गति
रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे में होने वाले निवेश से रेल ट्रैक बदले जाएंगे। उनके कार्यकाल के भीतर राजधानी, शताब्दी में लगने वाली 50 हजार एलएचबी (लिंक हॉफमैन बश) बोगियां अन्य ट्रेनों में लगेंगी। यह बोगियां आईसीएफ (इंटिगरल कोच फैक्ट्री) कोचों से ज्यादा मजबूत होती हैं। ट्रेनों की गति बढ़ाई जाएगी। हाईस्पीड ट्रेनों के चलने से यात्रियों को सहूलियतें होंगी। रेलवे में निवेश करना यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाएं मुहैया कराना है।
यूपी में रेल सुविधाओं पर जोर
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि सबसे ज्यादा जनसंख्या उत्तर प्रदेश में है। यहां रेलवे ने यात्री सुविधाओं की दिशा में काम किया है और आगे भी करेंगे। उन्होंने कहा कि महामना एक्सप्रेस बनारस से चली, हमसफर एक्सप्रेस की शुरुआत भी यूपी (गोरखपुर) से हुई है। अंत्योदय एक्सप्रेस भी, यह कहकर रुक गए। बोले कि चुनाव आचार संहिता लागू है, इसलिए नया ऐलान नहीं करेंगे।