फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Superintendent absent from three CHCs, action will be taken

तीन सीएचसी से नदारद रहे अधीक्षक, होगी कार्रवाई

Thu, 03 Jun 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Superintendent absent from three CHCs, action will be taken
कानपुर देहात। डीएम की तमाम सख्ती के बावजूद सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति नहीं हो पा रही है। बुधवार को डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया तो तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षक बिना सूचना नदारद मिले। जिस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं कम वैक्सीनेशन पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके साथ ही उन्होंने बिना मास्क के घरों से निकलने वाले लोगों का चालान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीम-9 की समीक्षा बैठक की। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी व पीएचसी में डॉक्टरों की उपस्थित समय से नहीं हो रही है। बुधवार को मैथा, सरवनखेड़ा व झींझक के चिकित्सा अधीक्षक बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने कहा कि शासन से सख्त निर्देशों के बावजूद चिकित्सा प्रभारी व डॉक्टर अस्पतालों में समय से उपस्थित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

सभी सीएचसी में अब ओपीडी भी शुरू हो चुकी है। डॉक्टरों के न होने से मरीजों को भटकना पड़ता है। डीएम ने अनुपस्थित मिले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशित किया कि हर रोज पांच हजार लोगों का वैक्सीनेशन का लक्ष्य है। जिसे हरहाल में पूरा किया जाए। इसमें कानपुर देहात प्रदेश के अन्य जिलों में काफी पीछे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक जिले में सिर्फ 25 प्रतिशत प्रथम डोज व 19 प्रतिशत द्वितीय डोज ही लोगों को लग पाई है। डीएम ने कहा कि जिले में लॉकडाउन खुल चुका है। इसलिए संबंधित अधिकारी निरीक्षण कर बाहर निकलने वाले प्रत्येक व्यक्ति के मास्क लगाने की स्थिति जांचे।
बिना मास्क पर चालान करें। वहीं अकबरपुर के एक निजी हास्पिटल की ओर से जुर्माना न दिए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। बैठक में सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन आदि उपस्थित रहे।
गायों को बेहतर आहार न मिलने पर सीवीओ को फटकार
कानपुर देहात। पुखरायां की गोशाला में गायों को बेहतर आहार न मिलने के बाबत डीएम ने बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देवकीनंदन लवानिया को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मंगलवार को निरीक्षण के दौरान गोशाला की स्थिति अत्यंत खराब मिली थी।
गायों को संतुलित आहार भी नहीं मिल पा रहा है। जिससे वह कमजोर हैं। जबकि शासन से गोशालाओं के लिए पर्याप्त बजट दिया जा रहा है। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने हीलाहवाली पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
मनमाने तरीके से गेहूं खरीद पर आरएमओ को चेतावनी
कानपुर देहात। डींघ स्थित गेहूं क्रय केंद्र का मंगलवार को निरीक्षण करने पर डीएम जेपी सिंह को अनियमित तरीके से खरीद होते मिली थी। अभिलेखों में चार मई से एक जून के बीच गेहूं खरीद होने का ब्योरा भी दर्ज नहीं पाया गया।

निरीक्षण के समय दोपहर एक बजे तक भी किसानों का गेहूं नहीं खरीदा गया था। मनमाने तरीके से हो रही गेहूं खरीद पर डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार से नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed