फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sunny Leone photo appeared in the admit card of Dharmendra from Mahoba

सिपाही भर्ती परीक्षा में सनी लियोनी!: महोबा के धर्मेंद्र के प्रवेशपत्र में निकली अभिनेत्री की फोटो

Sun, 18 Feb 2024 07:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Feb 2024 07:06 PM IST
सार

सिपाही भर्ती परीक्षा में सनी लियोनी के नाम से आवेदन देखकर हर कोई हैरान रह गया। जांच में जुटी क्राइम ब्रांच व एसओजी टीम ने संबंधित छात्र को खोज निकाला है।

विज्ञापन
Sunny Leone photo appeared in the admit card of Dharmendra from Mahoba
धर्मेंद्र के एडमिट कार्ड में चस्पा सनी लियोनी की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में जनपद कन्नौज के तिर्वा स्थित श्रीमती सोनेश्री स्मारक महाविद्यालय में सिपाही भर्ती परीक्षा में सनी लियोनी के नाम से आवेदन होने का मामला सामने आया है। जांच में जुटी क्राइम ब्रांच व एसओजी टीम ने संबंधित छात्र को खोज निकाला। महोबा के रगौलिया बुजुर्ग निवासी धर्मेंद्र सिंह के प्रवेशपत्र में सनी लियोनी की फोटो चस्पा मिली। टीम ने छात्र को सभी दस्तावेजों के साथ पूछताछ के लिए बुलाया।

विज्ञापन


छात्र का दावा है कि उसने अपने आवेदन में सभी सूचनाएं व फोटो सही अपलोड कराईं थीं। जब प्रवेश पत्र निकाला तो उसमें सनी लियोनी की फोटो चस्पा निकली, जिससे वह भर्ती परीक्षा से वंचित रह गया। कन्नौज के तिर्वा स्थित सोनेश्री स्मारक महाविद्यालय में शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान उस समय खलबली मच गई जब एक परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में सनी लियोनी का नाम और फोटो चस्पा मिली। हालांकि, परीक्षा होने के बाद तक इस नाम का कोई भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचा था। वहां के जिला प्रशासन ने मामले की सूचना उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ को दी।

विज्ञापन

आवेदन करने वाले व्यक्ति की जांच में जुटी पुलिस को संबंधित परीक्षार्थी की जानकारी महोबा में होने की मिली तब एसओजी टीम ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया। बेलाताल चौकी पहुंचे परीक्षार्थी धर्मेंद्र ने बताया कि उसने परीक्षा के आवेदन के पंजीकरण के समय सभी सूचनाएं व फोटो सही दर्ज कराई थी। जब प्रिंट दिया गया तो नाम व फोटो सब सही था। परीक्षा के एक दिन पहले जब प्रवेशपत्र निकलवाया तो उसमें उसके स्थान पर अभिनेत्री सनी लियोनी की फोटो चस्पा थी, जबकि पंजीकरण नंबर वही है, जिससे वह परीक्षा देने नहीं गया और पुलिस में भर्ती होने का उसका सपना अधूरा रह गया।

विज्ञापन

दो साल से जनपद प्रयागराज में रहकर तैयारी कर रहा था। महोबा आकर चार जनवरी को निजी कैफे से आवेदन किया था। 17 फरवरी को पहली पाली में उसका कन्नौज में सेंटर गया था, लेकिन प्रवेशपत्र बदल जाने से वह परीक्षा देने नहीं गया। कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ भास्कर मिश्रा का कहना है कि रगौलिया बुजुर्ग निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस भर्ती के लिए महोबा के साइबर कैफे से फॉर्म भरवाया था। प्रवेशपत्र में सनी लियोनी की फोटो निकली है। एसओजी टीम ने उसको पूछताछ के लिए बुलाया है। धर्मेंद्र का परीक्षा केंद्र कन्नौज में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed