फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sunil Bansal said Repeated elections are speed breakers in the progress of country

Kanpur: सुनील बंसल बोले- बार-बार चुनाव देश की प्रगति में हैं स्पीड ब्रेकर

Mon, 21 Apr 2025 07:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Apr 2025 07:29 PM IST
सार

Kanpur News: छत्रपति शाहू जी महाराज विवि में आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव संगोष्ठी में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने बार-बार चुनाव को देश की प्रगति में स्पीड ब्रेकर बताया।

विज्ञापन
Sunil Bansal said Repeated elections are speed breakers in the progress of country
संगोष्ठी में मंच से बोलते सुनील बंसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बार-बार चुनाव देश के विकास में बाधा हैं। अब चुनावी प्रकिया में बदलाव की आवश्यकता है। बीते 30 वर्षों में एक भी साल ऐसा नहीं रहा, जिसमें चुनाव न हुआ हो। बार-बार चुनाव देश के विकास में स्पीडब्रेकर हैं। यह बातें सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी एक राष्ट्र एक चुनाव को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन



वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सभागार में हुई संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि समय-समय पर देश में आवश्यकताओं के अनुसार कानून, शिक्षा व अन्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए है। अब जरूरत एक राष्ट्र एक चुनाव की है। पांच वर्षों की सरकार में करीब साल भर आचार संहिता लगे रहने के कारण विकास कार्य व परियोजनाएं रुक जाती है। करीब पांच से सात लाख करोड़ रुपये चुनावों में खर्च होते हैं। एक राष्ट्र एक चुनाव से इन पैसों को बचाकर अन्य क्षेत्रों में प्रयोग कर सकते हैं। 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव को अपनाना होगा।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हर वर्ष चुनाव होने से देश के साधन, शक्ति का दुरुपयोग होता है। जनता को समझना होगा कि यह कितना महत्वपूर्ण है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में विवि सफलता के नए आयाम बना रहा है। कुलपति पाठक ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से अतिरिक्त खर्च को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunil Bansal said Repeated elections are speed breakers in the progress of country
सुनील बंसल - फोटो : अमर उजाला
अटल जी का एआई अवतार किया प्रदर्शित
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एआई अवतार प्रदर्शित किया गया। इसे आईआईटी कानपुर के शोधकर्ता विनायक पाठक ने बनाया है। एआई से तैयार वीडियो में अटल जी ने एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन किया है। गोष्ठी के दौरान काफी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed