फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suicide

बैंक में फांसी पर लटकता मिला अधेड़ का शव

Wed, 08 Jul 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Wed, 08 Jul 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के बनीपारा स्थिति पंजाब नेशनल बैंक के स्टोर रूम में पूर्व बिजनेस
विज्ञापन
फैसीलेटर के पद पर कार्य कर चुके अधेड़ का शव फांसी पर लटका मिला। बैंक में शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों को सूचना मिलते ही बैंक पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की और बैंक प्रबंधक व कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया। रूरा पुलिस ने शाखा प्रबंधक और बैंक कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।

मंगलवार की सुबह 11 बजे बनीपारा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में डेढ़ साल पहले बिजनेस फैसीलेटर के पद कार्य कर चुके कृष्ण नारायण मिश्र (55) उर्फ मुन्नू मिश्र का शव स्टोर रूम में पड़ा देखकर बैंक का चपरासी प्रेमराज चिल्ला पड़ा। आनन-फानन में शाखा प्रबंधक अतुल कुमार गुप्ता को सूचना दी। शाखा प्रबंधक ने ग्राहकों को परिसर से बाहर निकालकर बैंक में ताला डाला दिया। पुलिस को सूचित किया गया। एसडीएम डेरापुर राजीव पाण्डेय व सीओ अकबरपुर संजीव सिन्हा ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।

इधर, मृतक के पुत्र अरूण और वरूण समेत अन्य परिजनों ने बैंक में पहुंचकर जमकर हंगामा किया और प्रबंधक का केबिन तोड़ डाला। परिजनों ने प्रबंधक व कर्मचारियों पर मारने का आरोप लगाने लगे। हंगामा देख मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत करवाया। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार की शाम छह बजे कृष्ण नारायण बैंक में देखा गया था।

मृतक के बड़े भाई मुनिया ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम को अचानक वह लापता हो गया था, जिसको ढूंढने का काफी प्रयास किया गया लेकिन कहीं नहीं मिला। मृतक के बड़े भाई ने थाना पुलिस में शाखा प्रबंधक समेत अन्य कर्मचारियों पर मारकर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed