कानपुर के गौतम रघुवंशी बने यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर, सफलता की कहानी जानें इनकी जुबानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड 2019 हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। कानपुर ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन जवाहर नगर के छात्र गौतम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश में टॉप किया है। गौतम ने 600 में से 583 अंक 97.17 प्रतिशत के साथ प्राप्त किए है। 'अमर उजाला' से खास बातचीत के दौरान गौतम ने बताया कि उन्होंने बहुत मन लगाकर पढ़ाई की थी। परीक्षा परिणाम अच्छा आने की उम्मीद थी पर इतना अच्छा आएगा यह नहीं पता था।
यूपी बोर्ड 2019 हाईस्कूल की परीक्षा में उत्तर प्रदेश के टॉपर गौतम रघुवंशी ने बताया कि कोई परिणाम बिना मेहनत के नहीं मिलता। यदि आप कुछ पाना चाहते हैं तो आपको जीतोड़ मेहनत करनी होगी। गौतम ने बताया कि उन्होंने शुरुआत से ही बहुत मेहनत की थी। सभी विषयों को उन्होंने नियमित रूप से पढ़ा। पढ़ाई के साथ वो खेल में भी रुचि रखते हैं।
गौतम ने बताया कि वो 12th के बाद आईआईटी से इंजीनियर बनना चाहते हैं। राजनीति में रुचि के सवाल पर गाैतम ने कहा कि उन्हें राजनीति में कोई रूचि नहीं है। गौतम सिविल सर्विस में भी नहीं जान चाहते हैं। गौतम के पिता का नाम धीरज कुमार और मां का नाम निर्मला है। गौतम के पिता कानपुर विकास प्राधिकरण में लिपिक के पद पर तैनात हैं। पिता धीरज ने कहा कि बेटे ने कानपुर और प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है।
जो छात्र 10th में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं उनके लिए गौतम का कहना है कि आखिरी समय के लिए कुछ नहीं छोड़ना चाहिए। यदि आप बेहतर अंक लाना चाहते हैं तो शुरुआत से ही सभी विषयों को समय से पढ़ें। उन्हें समझने की कोशिश करें। विषयों को समझ कर पढ़ना चाहिए। कभी रटना नहीं चाहिए।