{"_id":"60b12de3f6797f34d320e242","slug":"succeed-in-arresting-second-shooter-of-aarti-sharma-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरती शर्मा हत्याकांड के दूसरे शूटर को गिरफ्तार करने में मिला कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरती शर्मा हत्याकांड के दूसरे शूटर को गिरफ्तार करने में मिला कामयाबी
Fri, 28 May 2021 11:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 28 May 2021 11:41 PM IST
सार
कानपुर की उद्यमी आरती शर्मा हत्याकांड के दूसरे शूटर ने कबूल किया कि कस्बा निवासी आरती शर्मा की हत्या के लिए उनके पति श्यामशरण शर्मा से तीन लाख 20 हजार रुपये की सुपारी ली थी।
विज्ञापन
आरती शर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर की उद्यमी आरती शर्मा हत्याकांड में यहां की पुलिस ने बीहड़ के गांव कैथी में छापा मारकर दूसरे शूटर नईम उर्फ रिंकू उर्फ भोलू खान को दबोच लिया। उसने कबूल किया कि कस्बा निवासी आरती शर्मा की हत्या के लिए उनके पति श्यामशरण शर्मा से तीन लाख 20 हजार रुपये की सुपारी ली थी। पुलिस पूछताछ में बताया कि हत्या के पूर्व उसे एक लाख 40 हजार रुपये मुहैया कराया गया था।
वह महज लेनदेन कराने में ही शामिल हुआ था। हत्या के समय वह मौजूद नहीं था। आरती की हत्या कस्बे के शूटर शाहरुख ने साथियों के साथ मिलकर की थी। शाहरुख को स्थानीय पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर कानपुर पुलिस को सौंप चुकी है। थानाध्यक्ष वीपी सिंह ने भोलू को गिरफ्तार कर इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह के साथ बिधनू पुलिस को दी है।

कानपुर निवासी महिला उद्यमी आरती शर्मा को 18 मई को बिधनू थाना क्षेत्र के इटारा गांव केे पास करसुई पुल के समीप गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था। इस घटना में मृतका के पिता अनिल शर्मा ने पति श्याम शरण व जेठ रामशरण को नामजद किया था। बिधनू पुलिस ने श्यामशरण शर्मा को 18 मई की रात ही गिरफ्तार कर लिया था।
पूछताछ में श्यामशरण ने कस्बे के ईदगाह निवासी शूटर शाहरुख खान एवं नईम खान उर्फ रिंकूूूू उर्फ भोलू के नाम बताए थे। तभी से कानपुर पुलिस उनकी गिरफ्तारी केेेे लिए लगातार छापामारी कर रही थी। उधर पिछले 24 मई को फरार चल रहे शूटर शाहरुख को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसके घर सेेे दबोच बिधनू पुलिस को सौंपा था।
शुक्रवार को देर शाम थानाध्यक्ष वीपी सिंह ने कैथी पुलिस चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार के साथ मिलकर कैथी गांव में छापा मारकर आरती हत्याकांड के दूसरेे शूटर भोलू खान को दबोच लिया। बताया कि भोलू एवं शाहरुख ने ही साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। आरती की हत्या पति श्याम शरण के कहने पर ही की गई है। भोलू की गिरफ्तारी से बिधनू पुलिस को अवगत कराया है।