फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   students stopped train here instead of neet fury flared over rules

यहां छात्रों ने रोकी रेल, नीट के बदले नियमों को लेकर भड़का रोष

Fri, 03 Feb 2017 10:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
students stopped train here instead of neet fury flared over rules
डेमो पिक
नीट की तैयारी कर रहे छात्रों का गुस्सा चरम पर पहुंच चुका है। नियमो में बदलाव कर नीट-2017 में तीन बार से अधिक अटेम्प्ट कर चुके छात्रों को परीक्षा से वंचित करने और अधिकतम आयु सीमा 25 साल कर दिए जाने से ऐसा हुआ है। देश भर में छात्रों ने इन नियमों की जमकर खिलाफत की है।
विज्ञापन

पिछले तीन चार दिनों से छात्र कानपुर की कोचिंग मंडी में लगातार विरोध कर रहे थे। इस पर जब कोई कार्रवाई नहीं होती दिखी तो छात्रों ने प्लान चेंज किया। छात्रों ने मिलकर फिर ऐसा धमाका किया जिसकी धमक अब सीधे उपर तक हुई है। बेहद चौकाने वाला अंदाज में अचानक शुक्रवार की शाम छात्रों का हुजूम रावतपुर स्टेशन के पास जमा हो गया। सब भीड़ को देखकर हैरान रह गए।
विज्ञापन

इसके बाद छात्रों ने रेलवे लाइन की ओर कूच किया और वहां पहुंचकर ट्रैक जाम कर दिया। छात्रों ने जोर-जोर से एमसीआई हाय-हाय के नारे लगाने शुरू कर दिए। अब अंजान लोगों की भी माजरा समझ में आने लगा था कि छात्रों की भीड़ यहां क्यों जमा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थित बिगड़ते देख मौके पर पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। छात्रों के समझाने की कोशिश की गई है लेकिन वह ट्रैक से हटने को राजी नहीं हुए है। उन्होंने मांग की है कि पुराने नियम वापस बहाल होंगे तभी वहां से हटेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed