इस यूनिवर्सिटी में छात्रों को ऑनलाइन मिलेगी मार्कशीट और डिग्री
- नैड की वेबसाइट पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन, आवेदन प्रक्रिया शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसके लिए छात्रों को पहले नेशनल एकेडमिक डिपोजिट्री (नैड) की वेबसाइट www.nad.ndml.in पर खुद का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। शुक्रवार से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ चौहान ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद छात्र को यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। इसके जरिये छात्र अपनी मार्कशीट, डिग्री सहित अन्य शैक्षिक दस्तावेज कभी भी और कहीं से भी छात्र ऑनलाइन हासिल कर सकता है।
प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
विश्वविद्यालय की 10 व 11 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए शुक्रवार को ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kanpuruniversity.org से इसे हासिल कर सकते हैं। मीडिया प्रभारी प्रो. संजय स्वर्णकार ने बताया कि बगैर एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को प्रवेश परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान मिले नंबर को फीड करना होगा।