{"_id":"66ea4b928f2221a3fe00d92c","slug":"students-hand-broken-due-to-teachers-beating-beaten-for-not-doing-homework-teacher-denied-the-allegations-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: शिक्षक की पिटाई से छात्र का हाथ टूटा, होमवर्क न करने पर पीटा, शिक्षक ने आरोपों को नकारा, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: शिक्षक की पिटाई से छात्र का हाथ टूटा, होमवर्क न करने पर पीटा, शिक्षक ने आरोपों को नकारा, कही ये बात
Wed, 18 Sep 2024 09:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 18 Sep 2024 09:10 AM IST
सार
Hamirpur News: मौदहा कस्बे में होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक की पिटाई से छात्र का हाथ टूट गया। मामले में शिक्षक ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि मामूली छड़ी ही मारी थी।
विज्ञापन
शिक्षक की पिटाई से छात्र का हाथ टूटा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में होमवर्क पूरा न करना एक छात्र को भारी पड़ गया। शिक्षक की पिटाई से उसके हाथ में चोट आई है। सीएचसी में इलाज कराया है। कस्बे के शिवपुरी फत्तेपुर निवासी सत्येंद्र कुमार (17) ने बताया कि वह विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज मौदहा में 11वीं का छात्र है।
विज्ञापन
दो दिन के बाद वह नौ सितंबर को विद्यालय पहुंचा। होमवर्क न पूरा न होने पर शिक्षक सुरेश द्विवेदी ने उन्हें डंडे से मारा है। इससे उसका हाथ टूट गया हैं। सीएचसी में इलाज कराया है। कहा कि अब वह जिलाधिकारी व से शिकायत करेगा। आरोपी शिक्षक का कहना है कि छात्र के विद्यालय आने से पहले उसकी किसी से लड़ाई हुई थी।
विज्ञापन
चोट आने की बात उसने छात्रों को भी बताई थी। जिस दिन वह विद्यालय आया तो उन्होंने काम पूरा होने पर साधारण दो छड़ी मारी थी। लेकिन इतना दंडित नहीं किया था चोट आ जाए। उनके माता पिता विद्यालय आए थे उन्होंने प्रधानाचार्य की मौजूदगी में इलाज के लिए भी कह दिया था। जो भी आरोप हैं निराधार हैं। डीआईओएस महेश गुप्ता का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन