Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Students at the university found the AI-generated exam paper easy.

Kanpur News: एआई की मदद से बना पेपर विवि के छात्रों को लगा सरल

Sun, 15 Nov 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Students at the university found the AI-generated exam paper easy.
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र वर्ष 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। विवि एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में कुल 71,591 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कुल 4,042 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। पहली बार एआई की मदद से तैयार किया गया पेपर छात्रों को सरल लगा। छात्रों का कहना है कि दो-चार सवालों को छोड़कर बाकी सवाल आसान रहे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि पहले दिन कुल 75,633 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 26,002 छात्र और 45,589 छात्राएं शामिल थीं। कुल पंजीकृत विद्यार्थियों में से 71,591 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों में 1,975 छात्र और 2,067 छात्राएं शामिल हैं। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया गया। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित हुई। इसमें कुल 29,265 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 28,000 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 1,265 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संपन्न हुई। इस पाली में 17,165 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें 16,325 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। 840 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई। इसमें कुल 25,161 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 24,449 ने परीक्षा दी और 712 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए। परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ ही निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार विश्वविद्यालय ने परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक नई पहल भी की है। विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार नगर के तीन परीक्षा केंद्रों पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रश्नपत्रों का मुद्रण कराकर परीक्षा संपन्न कराई गई।


शिक्षक बोले, 60 प्रतिशत कोर्स पढ़ने वाले छात्रों को नहीं हुई होगी कोई दिक्कत
विवि में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किया गया प्रश्नपत्र छात्रों को आसान लगा है। पेपर ऐसा था कि छात्रों को हल करने में बहुत दिक्कत नहीं हुई। छात्रों ने बताया कि प्रश्न हल करने के लिए विकल्प पर्याप्त रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि जिन छात्रों ने 60 फीसदी कोर्स ढंग से पढ़ लिया होगा, उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई होगी। पीपीएन कॉलेज के अंग्रेजी के शिक्षक बीडी पांडेय ने बताया कि पेपर सामान्य रहा है। 50-60 फीसदी जिसने कोर्स ढंग से पढ़ा होगा, उसने पेपर हल कर लिया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने पेपर कठिन होने की बात भी नहीं की। शनिवार को हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भूगोल, गणित आदि की परीक्षा रही है। अधिकांश छात्र-छात्राओं ने पेपर को सामान्य बताया। स्व वित्त पोषित शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पेपर एआई से तैयार करने के बाद शिक्षकों ने संयत किया था। पेपर सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed