{"_id":"64bf6df61586f34c03075703","slug":"student-was-shot-dead-in-etawah-miscreant-arrested-in-police-encounter-one-accused-absconding-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah Police Encounter: छात्र की गोली मारकर हुई थी हत्या, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, अभी एक आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Police Encounter: छात्र की गोली मारकर हुई थी हत्या, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, अभी एक आरोपी फरार
Tue, 25 Jul 2023 12:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:11 PM IST
सार
Etawah Crime: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के नवीन मंडी के पास छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वहीं, एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
etawah murder case
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में नवीन मंडी के पास छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में फरार चल रहे बदमाश को सोमवार देर रात थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने हरिहर पुर बाग के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश विनय यादव गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बता दें कि बीते 17 जुलाई को थाना चौबिया क्षेत्र के हिद्दपुरा गांव निवासी शिवम यादव को नवीन मंडी के पास दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूचना पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसओजी व फोरेंसिक टीम पहुंची थी। मामले में मृतक के पिता रामनरेश ने पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इसके बाद तीन आरोपी आशुतोष भदौरिया उर्फ शंभू ठाकुर, पृथ्वीराज भदौरिया उर्फ राजा ठाकुर निवासी लक्ष्मण कॉलोनी थाना फ्रेंड्स कॉलोनी व रोहन चौहान निवासी ओमपुरम कॉलोनी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। वहीं, अभी एक आरोपी छोटू फरार चल रहा है। उसकी तलाश में टीमें लगी हैं, जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन