फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   student murder case in fatehpur

छात्रा की नृशंस हत्या का मामला: शरीर पर 25 चोटें, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Tue, 31 May 2022 10:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 31 May 2022 10:45 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर में छात्रा की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
student murder case in fatehpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में जहानाबाद थाना क्षेत्र के खैराबाद जंगल में छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या के मामले दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में छापामारी की है। छात्रा के गांव की एक युवती और युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन


कानपुर नगर साढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा (20) टीईटी की कोचिंग करने जहानाबाद कस्बे आती थी। वह कोचिंग के बाद सोमवार को लापता हो गई थी। उसका जहानाबाद थाने के खैराबाद गांव के जंगल से शव बरामद हुआ था। छात्रा की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई थी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी और डाक्टरों के पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम में छात्रा के शरीर पर करीब 25 चोट के निशान मिले हैं। इसमें कुछ चोटें ब्लेड की भी हैं।

विज्ञापन

दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई है। जांच प्रयोगशाला भेजी गई है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को अगवा किया गया है। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। वपुलिस ने एक युवती और युवक को पकड़ा है। दोनों साढ़ थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

उनकी छात्रा से दोस्ती भी थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों के सामने भी उनके पूछताछ की है। मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। एसपी राजेश कुमार का कहना है कि परिजन जो भी तहरीर देंगे, मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

देर रात तक लगा रहा जाम 
सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे ग्रामीण थाने का घेराव कर हाईवे पर जाम लगाए रहे हैं। एएसपी के समझाने पर पुलिस परिजनों को रात एक बजे के करीब पोस्टमार्टम हाउस लेकर आई। यहां मृतका के शव को परिजनों ने देखा। जिसके बाद परिजन संतुष्ट हो सके। पुलिस ने शव को सील किया। 

पहले ही चार्ज में मिली चुनौती
चार दिन पहले थानाध्यक्ष का कार्यभार सैतान सिंह ने संभाला था। उसके बाद थानाक्षेत्र में पहली सनसनीखेज वारदात की चुनौती थानाध्यक्ष को मिली है। एसआई सैतान सिंह पहले कभी थाने के चार्ज पर नहीं थे। पहली बार थानेदार बने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed