{"_id":"5d56fcad8ebc3e89687c9b47","slug":"student-drowned-in-river-at-ganga-bairaj-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा बैराज पर नहाते वक्त छात्र डूबा डर के कारण दोस्तों ने नहीं दी सूचना, पुलिस ने पूछा ताे बताई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा बैराज पर नहाते वक्त छात्र डूबा डर के कारण दोस्तों ने नहीं दी सूचना, पुलिस ने पूछा ताे बताई घटना
Sat, 17 Aug 2019 02:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
गंगा बैराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के गंगा बैराज पर 10वीं का एक छात्र नहाते वक्त डूब गया। घटना के बाद उसके दोस्त भाग गए और किसी को जानकारी नहीं दी। जब छात्र घर नहीं पहुंचा तो शुक्रवार को पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस की पूछताछ में उसके दोस्तों ने घटना बताई।
दोपहर बाद पुलिस ने गोताखारों से छात्र को तलाशी करवाई, लेकिन अभी तक उसका कुछ भी पता नहीं चला है। बैराज से उसके कपड़े बरामद हुए हैं। मसवानपुर निवासी संतोष प्राइवेटकर्मी है। संतोष का बेटा युवराज (14) इलाकाई निवासी अपने तीन दोस्तों शिवम विश्वकर्मा, समीर और विशाल के साथ गुरुवार को बैराज घूमने गया था।
सभी गंगा में नहा रहे थे, तभी युवराज गहरे पानी चला गया और वह डूब गया। तीनों के चीखने चिल्लाने पर वहां मौजूद गोताखारों ने कुछ देर खोजबीन की, लेकिन कोई नहीं मिला। इस बीच शिवम, समीर व विशाल वहां से भाग गए। इधर जब युवराज घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन शुक्रवार को कल्याणपुर थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
आनन-फानन में पुलिस बैराज पहुंची। करीब तीन घंटे तक गोताखोर युवराज की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। कल्याणपुर सीओ अजय कुमार ने बताया कि छात्र के कपड़े मिले हैं। शनिवार सुबह फिर से गोताखारों से खोजबीन कराई जाएगी।