फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Student dies due to drowning in swimming pool in Hamirpur, companions kept pleading for help, no employee came to save

Hamirpur News: स्वीमिंग पूल में डूबने से छात्र की मौत, साथी मदद की गुहार लगाते रहे, बचाने नहीं पहुंचा कोई कर्मचारी

Wed, 22 Jun 2022 03:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 Jun 2022 03:56 PM IST
सार

राठ थाना क्षेत्र में एक युवक की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। स्वीमिंग पुल बिना लाइफ गार्ड के संचालित हो रहा था। मृतक के पिता ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Student dies due to drowning in swimming pool in Hamirpur, companions kept pleading for help, no employee came to save
राठ सीएचसी में घटना की जानकारी देते मृतक के साथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ में एक वॉटर पार्क के स्वीमिंग पूल में नहाने गए पॉलीटेक्निक के छात्र की डूबने से मौत हो गई। छात्र के साथी मदद की गुहार लगाते रहे पर कोई भी कर्मचारी बचाने नहीं पहुंचा। छात्र के पिता ने संचालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।

विज्ञापन

नगर के खुशीपुरा मोहल्ला निवासी राजेश कोष्टा ने बताया उरई रोड पर एक फैमिली रिसोर्ट और वॉटर पार्क खुला है। उनका बड़ा बेटा रीतेश कोष्टा उर्फ ईशू (18) बुधवार को रिसोर्ट के स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। अचानक वह पूल में डूबने लगा। साथियों अभय, मोहित और आदित्य ने मदद के लिए चीखपुकार मचाई। लेकिन पूल को कोई भी कर्मचारी उनके बेटे को बचाने नहीं पहुंचा। पूल में लाइफ गार्ड भी नहीं थे, जो मौके पर मदद करते। 
विज्ञापन

मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुत्र के दोस्तों द्वारा सूचना देने के बावजूद वाटर पार्क प्रबंध तंत्र का कोई व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा। किसी तरह साथी उसे पानी से निकाल सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संचालकों के अमानवीय व्यवहार व लापरवाही से संदिग्ध परिस्थितियों में उनके बेटे की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक नगर के सरसई गांव में स्थित पॉलीटेक्निक कालेज का छात्र था। राजेश कोष्टा घर में परचून की दुकान किए हैं। दो पुत्रों में मृतक रीतेश बड़ा और मयंक छोटा है। कोतवाल दिनेश सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed