{"_id":"6332ad12860f6b28ac7d980c","slug":"student-died-due-to-teacher-beating-in-auraiya-update-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत: बवाल के बाद औरैया में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, अखिलेश यादव ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत: बवाल के बाद औरैया में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, अखिलेश यादव ने जताया दुख
Tue, 27 Sep 2022 01:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:33 PM IST
सार
छात्र की मौत के मामले में जिले में तनाव बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले भर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
औरैया में छात्र की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया में शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत के मामले में जिले में तनाव बना हुआ है। सोमवार रात हुए बवाल के बाद जिले में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। परिजन हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि- औरैया में एक छात्र की शिक्षक द्वारा पीटे जाने से हुई मृत्यु का समाचार दुखद ही नहीं, बेहद संवेदनशील है। सरकार यथोचित कार्रवाई करे और पीड़ित परिवार को मुआवजा भी दे। शिक्षा जीवन देती है, लेती नहीं।
विज्ञापन
कमिश्नर और एडीजी के पहुंचने पर छात्र का अंतिम संस्कार, बाजार बंद
छात्र की मौत के मामले में एडीजी भानु भास्कर, आईजी प्रशांत कुमार, कमिश्नर राजशेखर बैशौली गांव पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और मामले में दोषी पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। कस्बे में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले की सीमाओं व कस्बे में बाहर से आने वालों की सघन चेकिंग की जा रही है। दोपहर 12 बजे छात्र के शव का गांव के बाहर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बताते चलें कि छात्र निखित की मौत के बाद फफूंद-औरैया मार्ग पर शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोगों ने सोमवार रात आठ बजे के करीब पुलिस पर पथराव कर जीप में आग लगा दी थी। कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। पथराव देख पुलिस के जवान भाग खडे़ हुए। तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। देर रात आईजी, एसपी व डीएम भी मौके पर जा पहुंचे।
छात्र की मौत से आक्रोशित भीम आर्मी के साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया था। रात साढ़े सात बजे के करीब शव को रखने के लिए मौके पर ही ताबूत मंगवा लिया गया। ताबूत आते ही कुछ पुलिस अधिकारी भीम आर्मी और परिजनों से उखड़ गए। इसी को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई। कुछ पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों की गिरफ्तारी की बात कह दी।
इसी से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। पथराव देख वहां मौजूद कई थानों की फोर्स व अधिकारी भाग निकले। वाहनों को भी हटाया जाने लगा। पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस बीच एक जीप के न हट पाने पर आक्रोशित लोगों ने आग लगा दी थी। घटना को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
औरैया में एक छात्र की शिक्षक द्वारा पीटे जाने से हुई मृत्यु का समाचार दुखद ही नहीं, बेहद संवेदनशील है। सरकार यथोचित कार्रवाई करे और पीड़ित परिवार को मुआवज़ा भी दे।
विज्ञापन
शिक्षा जीवन देती है, लेती नहीं। pic.twitter.com/Twun6NGsWN — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 27, 2022