{"_id":"6300a9065be9b62f8644a5b9","slug":"student-commits-suicide-by-shooting-himself-with-father-s-licensed-revolver-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में छात्र ने की आत्महत्या: पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, पुलिस बोली- जांच की जा रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में छात्र ने की आत्महत्या: पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, पुलिस बोली- जांच की जा रही है
Sat, 20 Aug 2022 02:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 20 Aug 2022 02:58 PM IST
सार
गांधीनगर के एक छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सीओ और कोतवाल ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले के गांधीनगर में इंटरमीडिएट के छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सीओ और कोतवाली प्रभारी ने घटनास्थल पहुंच बारीकी से जांच की। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
गांधीनगर निवासी लालजी सोनी का पुत्र श्रेयश (18) ने इस वर्ष सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल से इंटर पास की थी। वर्तमान में वह कंप्यूटर डिप्लोमा कर रहा था। शनिवार की सुबह पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे नाराज श्रेयश ने कमरे में जाकर पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मार ली।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक श्रेयश की मौत हो गई। गोलीकांड की सूचना मिलते ही सीओ रामप्रवेश राय, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही रिवाल्वर बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन