{"_id":"63e3f698b6b44844d806cb94","slug":"strong-rooms-should-be-monitored-by-cctv-for-24-hours-dm-gave-instructions-for-copyless-exam-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: स्ट्रांग रूमों की 24 घंटे सीसीटीवी से हो निगरानी, नकल विहीन परीक्षा के लिए डीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: स्ट्रांग रूमों की 24 घंटे सीसीटीवी से हो निगरानी, नकल विहीन परीक्षा के लिए डीएम ने दिए निर्देश
Thu, 09 Feb 2023 08:52 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 09 Feb 2023 08:52 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्नपत्रों को रखने के लिए बने समस्त स्ट्रांग रूमों में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाए। डीवीआर सुरक्षित रखने के साथ ही स्ट्रांग रूम में निर्बाध बिजली रहे यह सुनिश्चित किया जाए। यह बातें बुधवार को जिलाधिकारी विशाख जी ने सीएसए के कैलाश भवन में हुई बैठक में कही।
विज्ञापन
वह 16 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट , स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और सह केंद्र व्यवस्थापकों को बैठकर कर संबोधित कर रहे थे। जिले के 131 परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी के लिए 11 जोनल मजिस्ट्रेट, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 131 स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट, 131 केंद्र व्यवस्थापक एवं 131 सह केंद्र व्यवस्थापक (पर्यवेक्षक) की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों में पहुंचने के लिए पुलिस ड्यूटी लगाई जाए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण करते हुए स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी, छात्रों के बैठने की व्यवस्था, परीक्षा कक्ष में पर्याप्त प्रकाश, पेयजल व्यवस्था आदि की रिपोर्ट 14 फरवरी तक जोनल मजिस्ट्रेट के माध्यम से अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व को दें।
विज्ञापन