फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Strike in csa university kanpur students urge to eat

कानपुर के सीएसए में हड़ताल, छात्र खाने को तरसे

Fri, 21 Sep 2018 01:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Sep 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
Strike in csa university kanpur students urge to eat
सीएसए में हड़ताल
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र गुरुवार रात को खाने के लिए तरस गए। भुगतान न मिलने से हॉस्टल में बने मेस के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। इससे छात्रों को न सुबह का नाश्ता मिला और न ही दोपहर और रात का खाना। इससे नाराज छात्रों ने मेस कर्मियों के समर्थन में हंगामा भी किया। कर्मचारियों ने बताया कि कई माह से उन्हें भुगतान नहीं मिला है। इससे उन्होंने मेस में काम बंद कर दिया है।
विज्ञापन


सीएसए कुछ दिन पहले मारपीट को लेकर चर्चा में रहा तो उसके बाद जुर्माने की रकम को लेकर। अब गुरुवार को एक बार फिर विश्वविद्यालय कैंपस में विरोध प्रदर्शन हुआ। इस बार छात्रों ने नहीं, बल्कि मेस के कर्मचारियों ने विरोध शुरू किया है। सुबह जब छात्र नाश्ता करने मेस पहुंचे तो वहां ताला लगा था। इसका विरोध करते हुए छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच वहां मौजूद कर्मचारियों ने अपनी समस्या सुनाई। कर्मचारियों ने बताया कि कई माह से उन्हें भुगतान नहीं मिला है। यह सुनकर छात्रों ने भी उनका समर्थन शुरू कर दिया। छात्रों ने डीएसडब्ल्यू को इसकी जानकारी दी। इसके बाद भी मेस कर्मियों की समस्या सुनने कोई अधिकारी नहीं आया।
विज्ञापन


कुछ कर्मचारियों का कहना है कि यह विवाद बुधवार रात से शुरू हुआ था। जब प्रथम वर्ष के छात्रों ने छोला-भटूरा खाने के लिए मांगा। लेकिन, मेस में उन्हें सामान्य खाना मिला। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए छात्रों ने जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी की। सुबह जब छात्र फिर से मेस पहुंचे और उन्हें पूरी तरह सन्नाटा नजर आया। यहां कर्मचारियों की बात सुनने के बाद छात्रों ने कोई विरोध नहीं किया। मेस कर्मचारी दिनभर हॉस्टल के बाहर बैठे रहे। गुरुवार रात को भी मेस में खाना नहीं बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed