फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Strictness on devotees going by tractor in Auraiya

Strictness on Devotees: ट्रैक्टर से जाने वाले श्रद्धालुओं पर रही सख्ती, पैदल झंडा चढ़ाने निकले श्रद्धालु

Tue, 04 Oct 2022 04:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Oct 2022 04:22 PM IST
सार

कानपुर के ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में 26 लोगों की मौत के बाद अब शासन-प्रशासन सख्त हो गया है। इसका नजारा औरैया जिले में भी देखने को मिला। बता दें कि ट्रैक्टर-ट्रॉली, डाला और डंपर से सवारियां ढोने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। 

विज्ञापन
Strictness on devotees going by tractor in Auraiya
हाइवे पर ट्रैक्टरों को रोकर श्रद्धालु उतारते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवारी बैठा कर चलने पर लगी रोक के बाद परिवहन विभाग व पुलिस प्रशासन मंगलवार को भी सख्त रहा। नवरात्र की नवमी पर मंदिरों में झंडा चढ़ाने को लेकर निकले ज्यातार श्रद्धालु पैदल जाते नजर आए। वहीं हाइवे से लेकर कस्बों के प्रमुख चौराहों पर पुलिस चेकिंग करती नजर आई।

विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने की लगातार घटनाएं हो रही है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद जिले का परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन सख्त है। सोमवार से पुलिस की पीआरवी वैन मंदिरों के आस पास व कस्बों में ट्रैक्टर से न चलने की अपील करती नजर आईं।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन रेहाना बानों ने भी हाईवे समेत कई स्थानों पर सघन चेकिंग की। हालांकि मंगलवार को एक दो ट्रैक्टर पर ही श्रद्धालु जाते मिले, जिन्हें उतार कर दूसरे वाहनों से मंदिरों में भेजा गया। एआरटीओ ने बताया कि सभी क्षेत्र में सख्ती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही लोगों से अपील कर हिदायत दी गई है कि वह श्रद्धालुओं को लेकर ट्रैक्टर से न चलें। इसका असर भी दिखा है, जो नहीं मानेंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। बता दें कि कानपुर के भीतरगांव में हुए हादसे में हुई 26 लोगों के मौत के बाद प्रशासन सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।

कई किलोमीटर पैदल चले श्रद्धालु
शहर से काली मंदिर खोजाफूल में झंडा चढ़ाने निकले मुकेश, राजू, सोनू आदि ने बताया कि सख्ती के चलते वह औरैया से खोजाफूल तक करीब 10 किलो मीटर पैदल जा रहे हैं।

वहीं इसी तरह का नजारा मां मंगलाकाली, महामाई दिबियापुर को जाने वाले श्रद्धालु भी पैदल व साइकिलों का इस्तेमाल कर झंडा चढ़ाने के लिए पहुंचे। कुछ इसे सही पहल बताया तो कुछ ने त्योहार पर सरकार द्वारा कुछ नियम शर्तो के साथ छूट दिए जाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed