फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः हमीरपुर में कंस वध जुलूस के दौरान तनाव, दो समुदाय आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Tue, 25 Sep 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Sep 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
stress in hamirpur and police on action
हमीरपुर में तनाव और कार्रवाई पर पुलिस
यूपी में हमीरपुर जिले के मौदहा में कंस वध मेला जुलूस निकालने को लेकर दो समुदायों में तनाव का माहौल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन भी एक समुदाय ने पत्थरबाजी की।जिससे माहौल और बिगड़ गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर माहौल को बिगड़ने से बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन स्थितियां जस की तस हैं। मामला बढ़ता देख पुलिस लाठीचार्ज करने पर मजबूर हो गयी। 


 
stress in hamirpur and police on action
हमीरपुर में तनाव और कार्रवाई पर पुलिस
इससे पहले सोमवार को ऐतिहासिक कंस वध मेला के दौरान मौदहा के देवी चौराहा पर दो वर्ग आमने-सामने आ गए थे। इस पर पुलिस ने जुलूस को रोक दिया। विवाद की स्थिति होने पर पुलिस ने लाठियां पटक कर लोगों को भगाया। मेला आयोजकों ने प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए आयोजन निरस्त कर दिया। जिससे तनाव है। कस्बे में करीब डेढ़ सौ साल से तीन दिवसीय ऐतिहासिक कंस वध मेले का आयोजन होता आ रहा है। अनंत चतुर्दशी की शाम भगवान कृष्ण का डोला अपने निर्धारित स्थान गुड़ाही बाजार में सजाया गया।
 
stress in hamirpur and police on action
हमीरपुर में तनाव और कार्रवाई पर पुलिस
यहां से अपने परंपरागत रास्ते देवी चौराहा से नरहिया, कजियाना मथुरा मंदिर, जीजीआईसी चौराहा, थाना चौराहा, नेशनल चौराहा होते हुए निकला। सोमवार को पूर्णिमा पर कंस वध लीला का आयोजन था। जिसके चलते दो दर्जन से अधिक देवी देवताओं की झांकियों को सजाया गया। शाम करीब तीन बजे देवी चौराहा पर अलाव मैदान के पास एक समुदाय के कुछ युवकों ने इस मार्ग से झांकियां निकालने का विरोध किया। इसके बाद माहौल गरमा गया और दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
stress in hamirpur and police on action
हमीरपुर में तनाव और कार्रवाई पर पुलिस
हालांकि दोनों पक्षों के कुछ बुद्धिजीवियों ने माहौल को शांत कराने का प्रयास किया। सूचना पर अपर एसपी, एसडीएम, सदर, सरीला सीओ पहुंचे, लेकिन मामला नहीं निपटा। आक्रोशित मेला आयोजकों ने झांकियों को रोक जाम लगा दिया। इसके बाद मेला न करने की घोषणा कर दी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ  नारेबाजी की। इस पर पुलिस को लाठियां पटकनी पड़ीं। फिलहाल डीएम व एसपी के साथ सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे सहित अन्य नेता मौके पर पहुंचे हैं। 
 
विज्ञापन
stress in hamirpur and police on action
हमीरपुर में तनाव और कार्रवाई पर पुलिस
सजेधजे बच्चे माता-पिता के हवाले  
कंस वध मेले में नन्हे मुन्ने बच्चों को सजाकर झांकियों में बैठाया गया। कंस की विशालकाय मूर्ति भी शोभायात्रा के साथ गुजरी। देवी चौराहा में विवाद के बाद सबसे अधिक धड़कने बच्चों के माता-पिता की बढ़ीं। आयोजकों ने मेला बंद करने की घोषणा के साथ ही नन्हे मुन्ने बच्चों को झांकियों से उतार कर उनके परिजनों को सौंप दिया। तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed