फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Street lights malfunction in Krishnanagar, people protest with candles

Kanpur News: कृष्णानगर में स्ट्रीट लाइटें खराब, लोगों ने मोमबत्ती लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 19 Sep 2025 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Street lights malfunction in Krishnanagar, people protest with candles
कानपुर। चकेरी के कृष्णानगर इलाके में स्ट्रीट लाइटें खराब होने पर लोगों ने गुरुवार रात मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया। साथ ही नगर निगम से स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने की मांग की। आरोप है कि इस संबंध में पार्षद से कई बार शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन



रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अर्जुन भाटिया ने बताया कि खंभों में लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले कई हफ्तों से खराब हैं। इससे इलाके में अंधेरा छाया रहता है। गलियों में अंधेरा होने से लोगों में भय रहता है और राह चलते महिलाओं के साथ छेड़खानी होती है। बताया कि लाइटों को ठीक करवाने के लिए उन्होंने नगर निगम में भी शिकायत की थी लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। इसके विरोध में वह इलाके के लोगों के साथ मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं वार्ड 24 के पार्षद वेद प्रकाश ने बताया कि मैं अयोध्या में हूं। कानपुर पहुंचने पर लाइट सही कराई जाएंगी। इस दाैरान वैशाली गांधी, राहुल गुप्ता, मनीष भाटिया, पर्व भाटिया, मिक्की भाटिया, सुरेंद्र भाटिया, राजेश गौड़, वर्षा भाटिया आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed