{"_id":"669cf4043a3fde45790a1937","slug":"stray-cow-knocks-down-a-child-also-hits-a-woman-with-its-horns-has-injured-more-than-six-people-in-a-week-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: छुट्टा गाय ने बच्चे को पटका, महिला को सींग भी मारी, एक सप्ताह में छह से अधिक लोगों को कर चुकी है घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: छुट्टा गाय ने बच्चे को पटका, महिला को सींग भी मारी, एक सप्ताह में छह से अधिक लोगों को कर चुकी है घायल
Sun, 21 Jul 2024 05:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:12 PM IST
सार
Kanpur News: गाय द्वारा बच्चे और महिला को सींग मारकर घायल कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस के साथ एडीओ पंचायत सुरेश निगम मौके पर पहुंचे और गाय को पकड़कर कैटिल वाहन से गोवंश आश्रय स्थल भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के गढ़ेवा मोहसिनपुर गांव में शनिवार देर शाम बकरी चराकर घर लौट रहे 10 वर्षीय बच्चे को एक छुट्टा गाय ने सींगों में फंसाकर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि सुबह के समय एक महिला को भी गाय ने सींग मारकर घायल कर दिया था। बीते एक सप्ताह में गाय गांव के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को घायल कर चुकी है।
विज्ञापन
गढ़ेवा मोहसिनपुर निवासी संतोष सविता का 10 वर्षीय बेटा अनुराग शनिवार देर शाम खेत से बकरी चराकर वापस लौट रहा था। गांव किनारे एक छुट्टा गाय और एक आवारा सांड़ आपस में लड़ रहे थे। अचानक गाय ने बच्चे को सींगों से उठाकर सड़क पर पटक दिया, जिससे उसके चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आईं। बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर गाय को भगाया।
विज्ञापन
बच्चे को गल्ला मंडी स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके पहले शनिवार सुबह गाय ने राजकुमार की पत्नी गायत्री (38) को सींग मारकर घायल कर दिया था। वह घर से कूड़ा डालने जा रही थी। सूचना पर पुलिस के साथ एडीओ पंचायत सुरेश निगम मौके पर पहुंचे और गाय को पकड़कर कैटिल वाहन से गोवंश आश्रय स्थल भेजा गया।
विज्ञापन