फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stone thrown at former cabinet minister's PSO's Mercedes; windshield shattered.

Kanpur News: पूर्व कैबिनेट मंत्री के पीएसओ की मर्सिडीज पर फेंका पत्थर, टूटा शीशा

Sat, 08 Aug 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Stone thrown at former cabinet minister's PSO's Mercedes; windshield shattered.
सौरिख (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम सड़क किनारे बैठे किशोरों ने दिल्ली से लखनऊ जा रही मर्सिडीज कार पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से कार की बाईं ओर खिड़की के ऊपर का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। कार पूर्व कैबिनेट मंत्री के पीएसओ की थी और वह चालक के साथ दिल्ली की जा रहे थे। इस घटना में दोनों बाल-बाल बच गए। घटना के बाद दो किशोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


सौरिख क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 156 किलोमीटर पर मर्सिडीज कार दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही थी। कार में चालक मनीष कुमार सिंह के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के पीएसओ (निजी सुरक्षा अधिकारी) देवेंद्र कुमार सवार थे। एक्सप्रेसवे के किनारे बैठे तीन-चार किशोरों ने कार पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से कार के शीशे पर दो निशान बन गए और शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कार सवारों ने दो किशोरों को पकड़ लिया। इसी दौरान गश्ती दल की गाड़ी से सौरिख से तालग्राम की ओर जा रहे सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पकड़े गए दोनों किशोरों से पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने मौके से भागे दो अन्य किशोरों के नाम भी बताए। पुलिस दोनों किशोरों को कार्रवाई के लिए थाने ले गई। व
विज्ञापन

हीं, कार सवार मनीष कुमार सिंह और देवेंद्र कुमार भी थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत भी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और अब तक की कार्रवाई के बारे में पूछा। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed